विधायक ने किया सामुदायिक भवन विस्तार कार्य का लोकार्पण

IMG-20171118-WA0046बीकानेर, 18 नवंबर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने शनिवार को वार्ड 24 की शिवा बस्ती में रामदेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर विधायक कोष से पांच लाख रूपये व्यय किए गए हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के अंतिम छोर की बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हो, इसे ध्यान रखते हुए इन क्षेत्रों में कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवा बस्ती में सामुदायिक भवन के विस्तार से यहां के वाशिंदों को सुविधा होगी। भविष्य में भी इन क्षेत्रों के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवा बस्ती में रहने वाले नागरिक, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं, जिससे वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। इससे पहले उन्होंने फीता काटकर तथा शिला पट्टिका का अनावरण कर कार्य का लोकार्पण किया।
बच्चों से पूछा, ‘कौनसी कक्षा में पढ़ते हो?’
विधायक सिद्धि कुमारी ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को पढ़ाए जरूर, जिससे वे बड़े होकर अपने परिवार, समाज एवं शहर का नाम रोशन कर सकें। बालिका जन्म एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में बताया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों की ओर से सिद्धि कुमारी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हरजीराम जाखड़, मांगीलाल कुम्हार, करणीसिंह, विक्की गहलोत, भंवर जाखड़, राजेश बोथरा, सोहन नाई, चतुर्भुज सेन, भंवर कुमावत आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!