बीकानेर, 21 नवंबर। जिला कारागृह सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी, समिति के मनोनीत सदस्य तथा पार्षद दाऊलाल सेवग, भंवर लाल उपाध्याय, तेजकरण गहलोत, अनिल सिंह भाटी, महेश कुमार व्यास तथा सीताराम भांभू मौजूद थे। जिला कलक्टर ने कहा कि मनोनीत सदस्यों द्वारा समय-समय पर कारागृह का अवलोकन किया जाता है। सदस्यों द्वारा अवलोकन पश्चात् प्राप्त सुझावों पर गौर किया जाए। उन्होंने कहा कि जेल में चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ की नियमानुसार व्यवस्था हो। जेल में आने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएं तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से इनकी जांच करवाई जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। जेल में होने वाले प्रत्येक मुवमेंट पर नजर रखी जाए। विभिन्न कायोर्ं में सम्बद्ध लोगों के परिचय पत्र जारी किए जाएं। इन पर वैधता अवधि एवं फोटो हों। निर्माण कार्यों में नॉम्र्स का विशेष ध्यान जाए। उन्होंने जेल में स्वीकृत, नियुक्त एवं रिक्त पदों की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति के मनोनीत सदस्यों के पहचान पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने जेल में जैमर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
– मोहन थानवी