बीकानेर, 21 नवम्बर। एन.सी.सी. के राष्ट्रीय एकता शिविर में वेटरनरी विश्वविद्यालय 1 राज आर. एण्ड वी. एन.सी.सी के कैडेटस ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर अपनी यूनिट का नाम रोशन किया है। एन.सी.सी. के कमान अधिकारी लेफ्टिनेन्ट कर्नल अशोक सिंह राठौड़ ने बताया कि देश भर के एन.सी.सी. कैडेट्स का 12 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर इस बार भरतपुर में आयोजित किया गया जिसमें इस स्कवाड्रन के 6 छात्र और 2 छात्रा कैडेट्स ने भाग लिया। एकता शिविर में आयोजित विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उन्होंने कई पुरस्कार अर्जित किए हैं। राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुती में प्रथम स्थान अर्जित किया। हैल्थ एण्ड हाईजीन केटेगेरी में भी यहां के कैडेट्स प्रथम रहे हैं। बेस्ट स्केच आर्टिस्ट का स्वर्ण पदक कैडेट हितेश कुमार पूनिया को मिला। सामूहिक नृत्य की स्पर्द्धा में द्वितीय तथा वॉलीबाल के मुकाबले में टीम ने रजत पदक प्राप्त किया है। एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेट डॉ. राजेश नेहरा ने बताया कि कैडेट्स ने इस दौरान ताजमहल, केवलादेव राष्ट्रीय अभयारण्य और फतेहपुर सीकरी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी किया।
निदेशक
जनसम्पर्क प्रकोष्ठ