बीकानेर, 21 नवम्बर। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि अवैध खनन की प्रभावी रोकथाम हेतु सतत् जांच अभियान चलाते हुए, इसमें लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्टे्रट सभागार में अवैध खनन रोकथाम सम्बन्धी समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि खान विभाग अधिकारी तथा सम्बन्धित क्षेत्रों के उपखंड अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करते हुए, अवैध खनन पर अंकुश लगाएं, साथ ही ओवरलोडेड खनिज वाहनों पर कार्यवाही की जाए। बैठक में बताया गया कि खातेदारी भूमि से खनिज जिप्सम की परत हटाने तथा भूमि सुधार हेतु खातेदारों को अनुज्ञापत्र जारी किए जाने के सम्बन्ध में 614 आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिसमें से 607 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है तथा 7 प्रकरण शेष हैंे।
124. 30 लाख रूपये राशि वसूली- खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा इस वर्ष अप्रेल माह से अब तक अवैध खनन, निर्गमन के तहत 397 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 139 एफआईआर दर्ज की गई है व 124. 30 लाख रूपये राशि वसूल की गई।
ई-रवन्ना से 353. 24 लाख रूपये का राजस्व- बैठक में बताया गया कि खानों से निकलने वाले खनिज वाहनों हेतु ई-रवन्ना जारी किया जा रहा है। कुल 11 हजार 485 वाहनों की तुलाई की जा चुकी है, जिससे विभाग को 353. 24 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
बैठक में डीएफओ डॉ. आशुसिंह, सहायक खान अभियंता राकेश कुमार उपस्थित थे।
– मोहन थानवी