राजस्थान विश्वविधालय के “गृह विज्ञान विभाग” द्वारा दिनांक 23-24 नवम्बर को “पोषण एवं स्वास्थ्य पर सर्वंगीण द्रष्टिकोण के आवश्यकता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन मानविकी पीठ सभागार में किया जा रहा हैं I
आमतौर जनमानस में स्वास्थ्य का अभिप्राय केवल शारीरिक स्वास्थ्य होता हैं जबकि स्वास्थ्य न केवल शारीरिक अपितु सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ होने की स्थिति हैं I सम्पूर्ण स्वास्थ्य की इस स्थिति की प्राप्ति में पर्यावरण एवं अनुकूल वातावरण की भी अहम भूमिका हैं I अत: इस संगोष्ठी का मुख्य उदेश्य पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए एक सर्वांगीण द्रष्टिकोण को विकसित करना हैं I
इस दो दिवसीय संगोष्ठी में राजस्थान के साथ साथ देश के विभिन राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, गोवा, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश से आए शोधार्थी भी अपना शोध कार्य का प्रस्तुतिकरण मौखिक अथवा पोस्टर द्वारा करेंगे I उपरोक्त जांकारी सह आचार्य डा. सुनिता अग्रवाल ने दी l