देवड़ा ने किया घर-घर सर्वे कार्य का वेरिफिकेशन

bikaner samacharबीकानेर, 8 दिसम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा ने शुक्रवार को श्रीरामसर, सुजानदेसर, नत्थूसर बास और बंगलानगर क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कार्य का फिजिकल वेरिफिकेशन किया।
उन्होंने इन क्षेत्रों में 18 से 19 आयुवर्ग के लगभग 50 युवाओं के प्रपत्र-6 भरवाए। इस दौरान कम प्रगति वाले सुपरवाइजर्स एवं बीएलओ के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई। वे शनिवार को सायं 4 बजे कलक्ट्रेट में न्यून प्रगति वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के विरूद्ध कम प्रगति वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुपरवाइजर दिनेश बिस्सा तथा बंशी व्यास भी उनके साथ थे।
टाइगर यूथ क्लब चलाएगा अभियान
मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पात्र युवाओं के पंजीयन में टाइगर यूथ क्लब भी भागीदारी निभाएगा। क्लब अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11 बजे से नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल के पास तथा रविवार को जस्सूसर गेट के अंदर शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रपत्र-6 भरवाए जाएंगे तथा आमजन को मतदान एवं मतदाता सूची में पंजीयन के महत्त्व की जानकारी दी जाएगी।

error: Content is protected !!