सजग व जागरूक रहे – डॉ. एस.पी. सिंह

कलक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत दांता में रात्रि चौपाल में की जनसुनवाई

2फ़िरोज़ खान
बारां, 9 दिसम्बर। जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि आमजन अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति सजग व जागरूक होकर सरकारी की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त करना चाहिए।
कलक्टर डॉ. सिंह शुक्रवार को पंचायत समिति शाहबाद की ग्राम पंचायत दांता के अटल सेवा केन्द्र पर रात्रि चौपाल के तहत जनसुनवाई को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते से प्राप्त करने हेतु आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड बनावाना चाहिए एवं बैंक खाता भी खुलवाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कई मर्तबा जागरूकता के अभाव में पात्र व्यक्ति पालनहार योजना, श्रमिक कार्ड, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं अतः स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आमजन को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर जागरूक करना चाहिए।
जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य समेत विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण कर राहत देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार किश्त की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए साथ ही ग्रामवासियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों में शौचालाय निर्माण हेतु किया।
इस अवसर पर एडीएम शाहबाद हनुमान सिंह गुर्जर, विकास अधिकारी, सरपंच, ग्रामवासी एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!