मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियानः

अतिरिक्त कलक्टर नगर ने ली बैठक

camptबीकानेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा ने शनिवार को सुपरवाइजर्स एवं न्यून प्रगति वाले बीएलओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों बाद प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी। यदि प्रगति नहीं हुई तो संबंधित सुपरवाइजर एवं बीएलओ के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने न्यून प्रगति वाले बीएलओ के क्षेत्रों में रविवार को स्वयं जाकर वेरिफिकेशन करने की बात कही।
देवड़ा ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर सर्वे के अंतिम दौर में पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। किसी एक बीएलओ अथवा सुपरवाइजर के कारण यदि विधानसभा क्षेत्र की प्रगति प्रभावित होती है तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने न्यून प्रगति वाले सुपरवाइजर एवं बीएलओ को चार्जशीट एवं नोटिस देने के निर्देश दिए तथा सख्त हिदायत दी कि यदि अगले तीन दिनों में प्रगति नहीं होती है, तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
टीवाईसी ने लगाया शिविर
टाइगर यूथ क्लब द्वारा शनिवार को नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल के बाहर ‘मतदाता पंजीकरण शिविर’ आयोजित किया गया। शिविर संयोजक दीपक व्यास ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर के दौरान पात्र लोगों के प्रपत्र-6 भरवाए गए। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रातः 11 बजे से जस्सूसर गेट के अंदर यह शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अभिजीत कुमावत, अभिषेक तावणिया तथा सोमदत्त व्यास आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!