बीकानेर। राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में सफलता पूर्वक चार वर्ष पूर्ण करने पर भाजयुमो की ओर से जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी के नेतृत्व में दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। इस रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य , नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका व भाजपा नेता युधिस्ठर सिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जेलवेल रोड़ से रवाना होकर राजीव गांधी मार्ग,कोटगेट,केईएम रोड़,सार्दुल सिंह सर्किल होती हुई कलेक्ट्रेट पर सम्पन्न हुई। इससे पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश व जिले में विकास की गंगा बही है। मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व के कारण ही प्रदेश ने ऊंचाईयां छुई। राजे के विकास कार्यों से स्पष्ट है कि आगामी चुनावों में एक बार फिर जनता भाजपा को सता सौंपेगी। वाहन रैली में सैंकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजयुमों महामंत्री मोहन सिंह पडिहार, उपाध्यक्ष रवि पारीक ,अंकुर नागपाल,दिलप्रीत सिंह,इमरान क्यामखानी,सादुल सिंह रावत दुर्गा शंकर व्यास, दुर्गा शंकर आचार्य, गायत्री प्रसाद शर्मा, दुष्यन्त तंवर, मनीष सोनी, जिलामंत्री विष्णु साध,आशीष दाधीच, शुभास वाल्मीकि,मुकेश रावत चिकित्सा प्रभारी अनिल सिंह भाटी ,कार्यालय प्रभारी पवन कच्छावा, विशाल गहलोत, दिग्विजय पांडे, तरुण भादाणी,शिवरतन प्रजापत,नरेंद्र सिंह राठौड़, सावन गहलोत सहित सैकड़ो़ की संख्या में युवा मोर्चा के कार्येकर्ता उपस्थित रहे।