डॉ. नन्दकिशोर आचार्य से संवाद 23 दिसंबर को

dr.nand kisorबीकानेर 21 दिसम्बर। कवि-आलोचक एवं चिंतक डॉ. नन्दकिशोर आचार्य शहर के साहित्यकारों एवं आमजन से शनिवार को रूबरू होंगे।
मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि मुक्ति एवं नट साहित्य-संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में 23 दिसम्बर शनिवार को शाम पांच बजे स्थानीय धरणीधर रंगमंच,श्रीरामसर रोड में संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। संवाद के तहत लोककला मर्मज्ञ डॉ.श्रीलाल मोहता साहित्य,संस्कृति,शिक्षा,समाज सहित विभिन्न आयामों पर डॉ. नन्दकिशोर आचार्य से संवाद करेंगे तथा संवाद के उपरांत उपस्थित महानुभाव अपनी जिज्ञासा रख सकेंगे।
जोशी ने बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश साहित्य संस्थान द्वारा डॉ. आचार्य को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान के तहत चार लाख रूपये का सम्मान अर्पित करने की घोषणा की गयी है। इससे पूर्व आचार्य केन्द्रीय नाटक अकादमी,राजस्थान साहित्य अकादमी,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी सहित मीरा,बिहारी,भुवालका आदि अनेक पुरस्कारों-सम्मानों से समादृत हैं। डॉ.आचार्य वर्तमान में आई आई आई टी हैदराबाद में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!