गुरु गोविंद सिंहजी की जयंती 25 को

विभिन्न गुरुद्वारों में अखंड पाठ महान सिमरन व गुरमत आज से,

bikaner samacharबीकानेर, 22 दिसम्बर। श्री गुरु गोविंद सिंहजी के 351 वें प्रकाशोत्सव पर रानी बाजार के गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा, सार्दुल कॉलोनी के गुरुद्वारा अरोड़वंश, व्यास कॉलोनी, इंदिरागांधी नहर कॉलोनी व लालगढ़ सहित विभिन्न गुरुद्वारों में शनिवार को अखंड पाठ शुरू होगा। सार्दुल कॉलोनी गुरुद्वारे में 11 वां महान सिमरन व गुरमत शुरू होगा।

गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रानी बाजार के सचिव भूपेन्द्र सिंह खालसा ने बताया कि रविवार को नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का आयोजन दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम पांच बजे तक होगा। नगर कीर्तन का जुलूस गुरुद्वारा से रवाना होकर गंगा शहर मार्ग, स्टेशन मार्ग,महात्मा गांधी मार्ग, अलख सागर, तुलसी सर्किल, गुरुद्वारा सार्दुल कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल, शर्मा कॉलोनी, बांद्रा बास होते हुए वापस गुरुद्वारे में पहुंचेगा। शोभायात्रा में पंजाब मानसा जिले के भाई रंजीत सिंह के नेतृत्व सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन में किया जाएगा। अखंड पाठ का भोग 25 दिसम्बर को होगा । सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मुख्य दीवान सजेगा व उसके बाद गुरु का अटूट लंगर का आयोजन होगा।

श्री गुरु नानक देव अरोड़वंश ट्रस्ट, सार्दुल कॉलोनी व समूह साध संगत के संयुक्त तत्वावधान में 11 वां महान सिमरन व गुरमत में दिल्ली व पंजाब की संगत विशेष तौर पर शामिल होगी। आयोजन से जुड़े हरविन्द्र सिंह भाटिया ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव अरोड ़वंश ट्रस्ट, सार्दुल कॉलोनी में शनिवार से सोमवार तक को सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक सिमरन, उसके बाद चाय लंगर, साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक कीर्तन दरबार, साढ़े बारह बजे भोग व लंगर, शाम पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक सिमरन व कीर्तन व रात साढ़े आठ बजे भोग व लंगर का आयोजन होगा।

error: Content is protected !!