लिम्का बुक होल्डर धर्मेन्द्र ने बनाई 22 किलो की कचौड़ी

bikaner samacharबीकानेर । स्वाद के दीवानों के लिए 22 किलो की कचौड़ी अद्भुत ही होगी। बनाने वाला भी लगन का पक्का। बीकानेर में ऐसा लगनशील है लिम्का बुक होल्डर धर्मेंद्र अग्रवाल । धर्मेंद्र ने 23 12 2017 को चार घंटे की मेहनत व तीन लोगों के सहयोग से मसालेदार 22 किलो की कचौड़ी बना डाली। वे बताते हैं कि कुछ दिन पहले बीकानेर से बालोतरा गए तो वहां पर उन्होंने 2किलो की कचौड़ी देखी और तभी संकल्प लिया कि वे बीकानेर में अनूठी कचौड़ी बनाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने 22 किलो की एक कचोड़ी बनाई। वे इससे पहले 15 किलो का समोसा; 121 तरह के गोलगप्पे; 56 किलो की आलू की टिक्की; 56 तरह के कांजी बड़ा; 121 तरह के दही बड़े बना कर बीकानेरी स्वाद को और अधिक ख्याति दिला चुके हैं।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!