बीकानेर 23/12/17। हिन्दू जागरण मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरू गोविन्द सिंह जी जयन्ती पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन 25 दिसम्बर को सांय 4 बजे रतनबिहारी पार्क में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अन्तिम बैठक शनिवार को त्यागी वाटिका स्थित सामुदायिक भवन में रखी गई। बैठक में हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेवारियां सौंपी। इस अवसर पर विभाग संयोजक शैलेष गुप्ता, सहसंयोजक बजरंग तंवर, महानगर अध्यक्ष संजय अरोड़ा, नन्दकिशोर आचार्य, भगवान सिंह मेड़तिया, सोनू चढ्ढा, कर्णप्रताप सिंह, मुकेश भादाणी सहित अनेक समाज के प्रबुद्धजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
– मोहन थानवी