
श्री नरपत सिंह राजपुरोहित का खेतेश्वर मंदिर परिसर में राजपुरोहित समाज अन्य संगठन जिसमें भगत सिंह यूथ क्लब ब्रह्मपुत्र सेना ब्रह्मास्त्र सेवा दल ब्रह्मधाम युवा मंच खेतेश्वर सेवा समिति राजगुरु यूथ क्लब
आदि संगठनों द्वारा श्री नरपत सिंह राजपुरोहित का स्वागत किया गया श्री नरपत सिंह राजपुरोहित हरित पुरुष (ग्रीन मैन) के नाम से पहचाने जाते हैं । 1दिसंबर से कठुआ से अपनी साइकिल यात्रा प्रारंभ की तथा गांव-गांव जाकर वृक्षारोपण हेतु देश के युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। आपने इस यात्रा में पौधों से भरी जीप साथ ले रखी है जिसमे रमन शर्मा अपनी जीप में जम्मु से हर गांव व शहर में वृक्ष लगाकर । नए पौधे लगाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। आपने अब तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में 2800 किलोमीटर की यात्रा के दौरान 500 वृक्षों का रोपण करवाया तथा कुल 4000 किलोमीटर की यात्रा कर गुजरात के कच्छ में समाप्त की जाएगी ।
नरपत सिंह का परिचय
श्री नरपत सिंह बाड़मेर के लगेरा गांव के रहने वाले हैं 30 वर्ष के नरपत सिंह कक्षा 5 में स्कूल में गुरु जी की प्रेरणा से अब तक 80 हजार वृक्ष लगा चुके हैं । यही नहीं 114 हिरण, 3 मोर,1नीलगाय 1 बाज 3 खरगोश सहित अनेक जीवों की जान भी बचाई है।
आपने दो शिकारियों को भी सलाखों तक पहुंचा दिया है। अपनी बहन की शादी में दहेज के स्थान पर 250 पौधे व प्रत्येक बाराती को एक वृक्ष लगाने हेतु पौधा भेंट किया ।जगह-जगह 1800 पाल्सियें, पक्षियों हेतु तथा कुंडिया बनाने का कार्य किया ।इनका कहना है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में तीन पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। जिस व्यक्ति ने पेड़ नहीं लगाया उसे मृत्यु होने पर दाह संस्कार हेतु लकड़ी से जलने का अधिकार नहीं है ।आप एक संस्था का संयोजन कर विश्व में पर्यावरण रक्षा हेतु कार्य करना चाहते हैं ।
उड़ान पंखों से नहीं हौसलों से होती है
12 वीं तक पढ़े लिखे नरपत सिंह मात्र 9000 वेतन की प्राइवेट नौकरी करने वाले अपनी आमदनी का आधा हिस्सा 4500 रुपये पर्यावरण संरक्षण हेतु खर्च करते हैं ।कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी यात्रा गांव के कच्चे रास्तों से दुर्गम पहाड़ों, रेगिस्तानी क्षेत्रों को चुनते हुए इस कड़ाके की सर्दी में अपनी भावनाओं को बुलंद रखते हुए गांव – गांव में प्रकृति प्रेम को समझाते हैं।
खेतेश्वर मंदिर परिसर में निम्न पर्यावरण प्रेमियों ने श्री नरपत सिंह सिंह को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया – शिव कुमार रंगा पदम सिंह मोती सिंह झूमर सिंह चंपालाल बंसी सिंह राणी दान सिंह बद्री सिंह ओम सिंह सीताराम सिंह अचल सिंह बलदेव सिंह बाबू सिंह खेड़ी किशन सिंह करणी सिंह लक्ष्मण सिंह आईदान सिंह गोपाल सिंह राम सिंह ओम सिंह खेड़ी रवि जागरवाल विनोद सिंह खेड़ी राम अवतार पर्वत सिंह बब्लू दर्जी योगेश पुरोहित जयशंकर भादाणी महेंद्र सिंह राजपुरोहित कालू सिंह राजपुरोहित सौरभ चौहान सूरज मीणा वंशराज सिंह गोपाल सिंह राण सिंह करणी सिंह हुलास सिंह प्यारे लाल एवं पर्यावरण प्रेमी।
ओम सिंह राजपुरोहित
सदस्य सेवा समिति
खेतेश्वर बस्ती,गंगााशहर, बीकानेर
मो. 9251321111