सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन

केक काटा, सिलाई मशीन व कम्बल वितरित किए
25dec-atal birthday-2बीकानेर। जिनके नेतृत्व के आगे पूरा देश नतमस्तक है, जिनकी दूरदर्शिता, दबंगता और देश सेवा के प्रति समर्पण को विपक्ष तक सराहता है। ऐसी भारत रत्न प्राप्त शख्सियत का जन्म दिवस मनाना हमारा सौभाग्य है। यह विचार नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर सुशीला केशव संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहे। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने 1998 में पोकरण में परमाणु परीक्षण करके भारत को दुनिया के गिने-चुने परमाणु सम्पन्न देशों में शुमार करवा दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि वाजपेयी ने गांवों को सड़कों से जोड़ा और ऐतिहासिक विकास कार्य करवा कर देश को समृद्ध बनाने का पूरा प्रयास किया। उपमहापौर अशोक आचार्य ने कहा कि वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित है। राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ वे एक अच्छे कवि और संपादक भी रहे हैं। वाजपेयी ने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर-अर्जुन आदि पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन किया है। वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक है और 1968 से 1973 तक वह उसके अध्यक्ष भी रहे। भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि वाजपेयी के जन्मदिन को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। 1998 में केंद्र में पहली बार भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले वाजपेयी ने भाजपा को राष्ट्रीय स्तर नई पहचान दी। इसी क्रम में भाजपा के अशोक प्रजापत, दाऊलाल शर्मा, कामिनी भोजक, के.डी शर्मा ने अपने विचार रखे तथा मंच संचालन करते हुए अखिलेशप्रताप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। लीलाधर ने भजन, सौरभ शर्मा ने कविता तथा ताक्षी शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम में वाजपेयी की तस्वीर के आगे केक काटा व सबको जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई।

कम्बल व सिलाई मशीन वितरण- रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के सहयोग से जरूरतमंदों को 80 से अधिक कम्बल वितरित की गई तथा सुशीला केशव सेवा संस्थान की पांच सदस्याओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। संस्थान के डॉ. के.डी शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी महावीर रांका द्वारा सिलाई मशीनें उपलब्ध करवाई गई थी। संस्था का मुख्य उद्देश्य दीनहीन, अनाश्रित, विधवा महिलाओं तथा असहाय वृद्धों व विकलांगों की सहायता करना है।

यह रहे उपस्थित- रोटरी मिडटाउन के गुलाब सोनी, मगन चांडक, शेखर आचार्य, भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत, महिला मोर्चा की मधुरिमा सिंह, भाजयुमो जिला शहर महामंत्री विक्की गहलोत, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह कच्छावा, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, सत्यनारायण गहलोत, करणीदान चारण, गौरव चौधरी, पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, पार्षद मोहम्मद ताहिर, मनोज पडि़हार, नरेन्द्र भादाणी, महादेव सैन, सुनील सोलंकी, रतनलाल पारीक, पुखराज गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!