विंग्स इन्टरनेशनल स्कूल, जस्सूसर गेट, बीकानेर के प्रथम वार्षिक उत्सव का शान्दार आयोजन रविन्द्र रंगमंच में दिनांक 03.01.2018 बुधवार को किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री तीरंदाज लिम्बाराम जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में ले. कर्नल अशोक सिंह जी राठौड़ व शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश जी आचार्य शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत छब्ब् केडिटस ने सलामी के साथ किया। कार्यक्रम में लगभग 400 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक नृत्य, ड्रामा, सेल्फ डिफेंस, योगा व रेम्प शो आदि के माध्यम से शाला की गतिविधियों के बारे बताया।
पदम श्री लिम्बाराम जी शाला के बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है, उन्होंने तीरदांजी के बारे में बताया तथा आने वाले समय में बीकानेर के विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के खेल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अपने पूर्ण सहयोग की बात रखी।
लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों के देश के प्रति निष्ठावान होने ओर एक सुदृढ नागरिक बनकर देश सेवा की भावना को जाग्रत किया। उन्होने सेना ;क्ममिदबमद्ध में उज्ज्वल भविष्य के बारे में बताया।
संस्था निदेशक नरोत्तम स्वामी ने शाला के भविष्य संबंधी घोषणाएं की उन्होंने बताया संस्था के अभिभावकों ने जो विश्वास उन पर किया है उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेगें और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध रहेगे। डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया शहर में विंग्स एक ऐसी स्कूल जो कि बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है यह टीम वर्क का ही परिणाम है।
कार्यक्रम की शुरूआत शाला संरक्षक डॉ. राधेश्याम आर्य ने मंत्रोचारण के साथ की और संस्कार के साथ शिक्षा के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में योग गुरू दीपक सारस्वत, जुडो प्रशिक्षक प्रीतम सेन, ळण्ज्ञण् ळनतन अमित सोनी, हिन्दी व्याख्याता राजेन्द्र श्रीमाली जैसे गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संस्था प्रधान ज्योति खत्री ने संस्था के बारे में बताया तथा अनूप रंगा ने आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नरोत्तम स्वामी
निदेशक