प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाएं जोडकर पार्टी को मजबूत करेंगे

IM 01बीकानेर, 04 जनवरी, 2018 आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी राजस्थान की बीकानेर श्रीमती भूपेन्द्र कौर टूरना एवं प्रदेश सचिव कमला विश्नोई के सानिध्य में तथा देहात महिला अध्यक्ष श्रीमती शशिकला राठोड की अध्यक्ष्ता में मासिक मीटिंग का आयोजन प्रात 11ः30 बजे जिला देहात कांग्रेस कार्यलय परिसर में हुआ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम श्रीमती भूपेन्द्र कौर टूरना का माल्यार्पण व शॅाल ओढा़कर भव्यस्वागत किया गया।
इस मीटिंग बोलते हुए श्रीमती कौर ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दौ महिलाओं की सूचि अतिश्रिध सौपे जिसमें एक महिला अध्यक्ष तथा दुसरी प्रतिनिधी। इस के अतिरिक्त प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाएं जोडकर पार्टी को मजबूत करने का निर्देश भी उन्होने दिया।
इस अवसर पर देहात अध्यक्ष शशिकल ने गत माह में देहात महिला कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यो का ब्यौरा पैश किया तथा जिला ब्लॉक की कार्यकारिणी के विस्तार की सूचि सौपी।
मीटिंग के अन्त में दौ मिनट का मौन रखकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राजभटनागर, सेवादल महिला मुख्य संगठक प्रेमलता राठौड, नोखा ब्लॉक अध्यक्ष राधा भार्गव, अमरजीेकौर, लीला सोनी, गोदावरी, प्रमेश्वरी, जशोदा, कान्ता कंवर, आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष
देहात महिला कांग्रेस बीकानेर

error: Content is protected !!