जिला स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सम्पन्न

9 लाख रूपए से अधिक की हुई बिक्री

IMG_20180105_180543बीकानेर, 5 जनवरी। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व जिला उद्योग केन्द्र बीकानेर की ओर से जूनागढ़ के सामने स्थित बेनियान ट्री परिसर में आयोजित 15 दिवसीय जिला स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुक्रवार को सम्पन्न हुई।
प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा ने कहा कि खादी का वस्त्र व्यक्ति को सकारात्मक उर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि खादी की गुणवत्ता ही इसकी पहचान है। खादी में असीम संभावनाएं है, वर्तमान मशीनी युग में खादी के समक्ष कई चुनौतियां भी है, लेकिन खादी को नवाचारों से जोड़कर तथा एक सुनियोजित मार्केटिंग व्यवस्था विकसित कर इन संभावनाओं का दोहन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खादी लाखों हाथों को रोजगार देती है, हमें खादी अपना कर ऐसे लोगों के आर्थिक उन्नयन्न में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सब रजिस्ट्रार नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि इस प्रदर्शनी में बिक्री का नया रिकाॅर्ड बना है। इससे स्पष्ट होता है कि वर्तमान में भी खादी के प्रति लोगों का आकर्षण बना हुआ है। कार्यक्रम में उनी खादी बोर्ड संस्थान के मंत्री भगवत प्रसाद पारीक ने आभार व्यक्त किया।
प्रदर्शनी में सर्वाधिक बिक्री में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाली स्टाॅलों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर बीकानेर विशुद्ध ग्रामोद्योग समिति, बीकानेर खादी ग्रामोद्योग संस्थान द्वितीय तथा मानव विकास खादी ग्रामोद्योग तीसरे स्थान पर रहा। समारोह में उनी खादी, ग्राम स्वराज्य संस्थान, खादी मंदिर बीकानेर, सर्वोदय मंडल रिडमलसर, ग्रामोदय विकास संस्थान भीनासर, गणपति हर्बल श्रीगंगानगर, श्री हयात सिंह, मनोज कुमार बारूपाल, महेन्द्र कुमार सोनी, रविन्द्र व्यास, जीएस इलेक्ट्रिकल्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
प्रदर्शनी में हुई 9 लाख रूपए से अधिक की बिक्री
राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संभाग अधिकारी शिशुपाल ने बताया कि 22 दिसम्बर से 5 जनवरी तक लगी इस प्रदर्शनी में 12 स्टाॅल लगाई गई, जिन पर कुल 9 लाख 10 हजार रूपए की बिक्री हुई। प्रदर्शनी में 18 हजार रूपए के ग्रोमोद्योग उत्पादों की भी बिक्री हुई।

error: Content is protected !!