विप्र फाउंडेशन मेनार इकाई कार्यकारिणी का गठन व युथ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्य एवं संबोधित करते हुए प्रेम शंकर रामावत जिला देहात सचिव ll फोटो लोकेश मेनारियाll
बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्य एवं संबोधित करते हुए प्रेम शंकर रामावत जिला देहात सचिव ll फोटो लोकेश मेनारियाll
मेनार ll विप्र फाउंडेशन इकाई मेनार की बैठक का आयोजन सोमवार को अम्बा माता मन्दिर परिसर में ओंकार की अध्यक्षता व प्रेम शंकर रामावत जिला देहात सचिव के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रेम शंकर रामावत ने विप्र फाउंडेशन की स्थापना के उद्देश्य,संगठन का विस्तार व विफा द्वारा संचालित योजनाओं तथा कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से रोजगार के अवसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विफा युथ अध्यक्ष दर्शन मेनारिया ने युवाओं के लिए ‘लर्न & अर्न’ स्कीम के माध्यम से इ कॉमर्स क्षेत्र में रोजगार के अवसर व संस्कार शिविरो के आयोजन को धर्म,आध्यात्म के साथ बालको और युवाओं में संस्कारो के निरूपण का श्रेष्ठ माध्यम बताया जो विश्व नागरिक का निर्माण कर सकें। तत्पश्चात वरिष्ठ इकाई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रूप लाल सिंगावत, व.उपाध्यक्ष भीम लाल मेरावत,उपाध्यक्ष चंद्र शेखर दियावत, महामंत्री विजय लाल दावोत,कोषाध्यक्ष मांगी लाल सिंगावत सचिव अशोक उपाध्याय,सह सचिव मांगी लाल आमेटा व बंशी लाल औदीच्य, प्रवक्ता लक्ष्मी लाल पुन्दडोत, मीडिया प्रभारी लोकेश पुन्दडोत, व संरक्षक ओंकार लाल सांगावत को चुनाव किया गया ।
युथ अध्यक्ष दर्शन मेनारिया ने विफा युथ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए व.उपाध्यक्ष पुष्कर लाल सोन्याणावाला उपाध्यक्ष किशन रणछोड़,महामन्त्री दिनेश कलावत व पुष्कर मेरावत, सह महामन्त्री पुष्कर कानावत व रोशन दोलावत, अंतर्राष्ट्रीय संयोजक बद्री कमावत व प्रेम ठाकरोत, सचिव राधेश्याम पांचावत, सह सचिव खूबी लाल मंद्रावत व प्रकाश एकलिंगदासोत,कोषाध्यक्ष जगदीश एकलिंगदासोत, प्रवक्ता राधेश्याम कानावत व विनोद रामावत, सदस्य पुरुषोत्तम ठाकरोत,भगत दियावत,मोहन वीरावत,प्रेम मेरावत,मीडिया प्रभारी उमेश पुन्दडोत व सुरेश दियावत का मनोनयन किया ।
इस अवसर पर रूप लाल सिंगावत,विजय लाल,किशन लाल,राधेश्याम पांचावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
बैठक में भेरू लाल रागोत,भंवर लाल,हीरा लाल ठाकरोत,दुर्गा शंकर दियावत,कन्हैया लाल दियावत,श्री लाल रूपज्योत,लक्षमी लाल ठाकरोत,हेमू एकलिंगदासोत,दिनेश लुणावत,अम्बा लाल एवं अनेक बुज़ुर्ग एवं युवाओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवा फाउंडेशन की समाजोपयोगी व राष्ट्रोपयोगि गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया l

error: Content is protected !!