जनता की भावना के साथ पर्यावरण का भी किया खिलवाड़

( खिंवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का बीकानेर जिले मे आगामी 4 फ़रवरी को किसान हुंकार महारैली को लेकर तूफ़ानी जन संपर्क अभियान जारी )

ranjitpuraBikaner-राजस्थान सरकार ने जनता की भवन के साथ खिलवाड़ करने के अलावा पर्यावरण के साथ भी खिलवाड़ भी किया क्योंकि जिन उम्मिदो के साथ जनता ने सरकार को चुना उन वादो को निभाने मे सरकार पूर्णतया नाकाम रही और खनन माफियाओ को खुली आज़ादी देकर पर्यावरण को भी नही बख्सा क्योंकि बजरी माफ़ियाओ ने नदियो का स्वरूप बिगाड़ा वही खनन माफ़ियाओ ने अवैध खनन करके प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया यह बात खिंवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर जिओले के विभिन्न स्थानो पर आयोजित नुकड सभाओ मे कही | विधायक ने बीकानेर मे देश की एक मात्र गिद्ध संरक्षित क्षेत्र के समीप भू माफियाओ के दबाव मे कॉलोनी बसाने की अनुमति सरकार द्वारा दिए जाने को लेकर भी बीकानेर के युआईटी प्रशासन व राज्य सरकार को आड़े हाथो लिया |

बेनीवाल ने आगामी 4 फ़रवरी को बीकानेर जिला मुख्यालय पर होने वाली किसान हुंकार महारैली मे अधिक से अधिक संख्या मे लोगो को आने का आह्वान किया उन्होने बताया की किसानो की संपूर्ण कर्ज़ माफी, किसानो के लिए मुफ़्त बिजली , नदियो के मूल स्वरूप का संरक्षण, जिले के पारम्परिक लघु उध्योगो को बचाने व नहरी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओ के समाधान करवाना उनका प्रमुख मुद्दा है और व्यवस्था परिवर्तन को लेकर जो जन आंदोल्न वसुंधरा ने प्रदेश मे दो जातियो को ल ड़ा ने मे कोई कसर नही छो ड़ी और हर जाती के साथ खुद की भिन्न- भिन्न रिश्तेदारी बताकर 2 बार राज्य की मुख्य मंत्री बन गई मगर अब जनता उसके छलावे मे नही आएगी और 2018 के चुनाव मे दोनो पार्टियो को पछाड़कर नये विकल्प को शासन सुपुर्द करेगी जिसमे आम आदमी की भूमिका होगी नागौर से शुरू हुआ वो बाड़मेर होते हुए अब बीकानेर पहुँचा है और इस जन आंदोलन मे 36 क़ौम का सहयोग मिल रहा है | विधायक ने मुख्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा की वसुंधरा ने प्रदेश मे दो जातियो को लड़ाने मे कोई कसर नही छोड़ी और हर जाती के साथ खुद की भिन्न- भिन्न रिश्तेदारी बताकर 2 बार राज्य की मुख्यमंत्री बन गई मगर अब जनता उसके छलावे मे नही आएगी और 2018 के चुनाव मे दोनो पार्टियो को पछाड़कर नये विकल्प को शासन सुपुर्द करेगी जिसमे आम आदमी की भूमिका होगी |

विधायक ने रविवार को अपने दौरे की शुरुआत बज्जू, से की राववाला, दतौर,खाजूवाला, रणजीतपुरापूंगल, बदरासर,पटेलनगर आदि स्थानो का दौरा किया और अधिक से अधिक संख्या मे लोगो को 4 फ़रवरी को बीकानेर आने का आह्वान किया | विधायक बेनीवाल का विभिन्न स्थानो पर स्वागत हुआ वही उनके काफिले मे सैकड़ो गाडियो का काफिला था जिसमे प्रदेश भर के छात्र नेता व स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद थे |

सोमवार को रहेंगे इन स्थानो के दौरे पर-विधायक हनुमान बेनीवाल सोमवार को नोखा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो मे दौरा कर हुंकार रैली के लिए जन समर्थन माँगेगे|

error: Content is protected !!