सादुल स्कूल में आयोजित होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण
*************
बीकानेर। डाॅटर्स आर प्रिशियस महोत्सव-2 को लेकर जिले में तैयारियां चरम पर हैं। सोमवार को सरकारी व निजी सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों के अध्यापक व आयुर्वेद चिकित्सक प्रशिक्षण प्राप्त कर अभियान से जुड़ जाएंगे। जिला कलेक्टर अनिल गुप्ता के आह्वान पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व आयुर्वेद विभाग द्वारा अधिकाधिक शिक्षकों-चिकित्सकों व कर्मचारियों को डेप रक्षक ब्रिगेड में शामिल करने का प्रयास किया गया है। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटगेट में प्रातः 11 बजे आयोज्य प्रशिक्षण में डीपीएम सुशील कुमार, आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, डॉ. मनुश्री सिंह, डॉ. मोहित ओझा, डॉ. तनुश्री सिंह व एनपीपीसीडी के इंस्ट्रक्टर संदीप जोशी पॉवर पॉइंट प्रस्तुक्तिकरण तथा वीडियो क्लिप्स के माध्यम से ‘बेटियां अनमोल है’ संदेश प्रभावशाली ढंग से संप्रेषित करने का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत डेप रक्षक बेटी-बेटे में मिथ्या फर्क व धारणाओं को तोड़ने 24 जनवरी को जिले की शिक्षण संस्थाओं में आयोजित में युवाओं से संवाद करेंगे। शिक्षक समाज व आयर्वेद चिकित्सकों के जुड़ने से अभियान का कैनवास बहुत व्यापक हो जाएगा। “डॉटर्स आर प्रिशियस” महोत्सव-2 के तहत पूरे राज्य में एक साथ एक दिन 5000 से ज्यादा स्कूल-कॉलेजों में लाखों विद्यार्थियों से संवाद होगा। जिले के लगभग सभी विश्वविद्यालयों, सरकारी-निजी महाविद्यालयों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ मेडिकल, नर्सिंग, तकनीकी, प्रबन्धकीय संस्थानों में युवाओं के साथ संवाद आयोजित के प्रयास किए जा रहे हैं ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बीकानेर