बाड़मेर 21 जनवरी
श्मषान विकास सघर्ष समिति ने युवा गु्रप के सहयोग से सार्वजनिक श्मषान मोखी नम्बर 8 मोक्षधाम पर स्थित नगरपरिषद् द्वारा संचालित श्मषान स्नानघर जो काफी माह से बंद होने से शव यात्रा के साथ आने वाले लोगो को बिना स्नान किये गये वापस लौटना पड़ता था इसलिए जरूरतमंद लोगो को इस समस्या निजात दिलवाने के लिये समिति द्वारा श्रमदान कार्यक्रम के तहत इसका कार्यकल्प कर स्वच्छ, सुन्दर बनाकर आगे संचालन का बिड़ा उठाया। इस अवसर पर संयोजक भैरूसिह फुलवारिया ने कहा कि सबके सहयोग से श्मषान में स्वच्छता की अलख जगती रहेगी। व्यवस्थापक भवानीसिह शेखावत ने उन्ही सेवा कार्यो में बढ़कर भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया। समिति अध्यक्ष प्रवीण जैन ने युवा गु्रप की टीम का श्मषान श्रमदान कार्यक्रम में समय-समय पर सक्रिय योगदान की सराहना की। इस स्वच्छता अभियान को जारी रखने के पुनीत कार्य में अषोक संखलेचा, राहुल महाराज, अषोक तंवर, महावीर जैन, सुनील राखेचा, ललित खत्री सहित कई श्रमदान युगी युवा मौजूद रहे।
भैरूसिह फुलवारिया
संयोजक
श्मषान विकास सघर्ष समिति बाड़मेर
9413183704