(खिंवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का 4 फ़रवरी को होने वाली किसान हुंकार महारैली मे जन समर्थन जुटाने सोमवार को रखे नोखा विधानसभा के दौरे पर )
Bikaner-खिंवसर विधायक हनुमान बेनीवाल सोमवार को आगामी 4 फ़रवरी को बीकानेर जिला मुख्यालय पर होने वाली किसान हुंकार म हा रैली के लिए समर्थन जुटाने नोखा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे जहाँ उन्होने दर्जनो गाँवो मे नुकड सभाए कर लोगो को अधिक से अधिक संख्या मे आने का आह्वान किया | विधायक बेनीवाल ने अपने संबोधन मे कहा की यह रैली उस जन आंदोलन का हिस्सा है जिसकी शुरुआत 36 क़ौम ने मिलकर 7 दिंसबर 2016 को नागौर से की |
बेनीवाल ने रासीसर गांव से अपने प्रस्तावित दोरे की शुरुवात की इस दौरान हनुमान बेनीवाल का पांचू सरपंच एसोसियेशन अध्यक्ष मनोहर बिश्नोई ने शाल और साफ पहनाकर स्वागत किया | उन्होने विभिन्न स्थानो पर नुकड सभाओ मे कहा की आज दोनो पार्टिया अपने हिसाब से शासन चला रही है ऐसे मे आम आदमी, दलित , शोषित और किसान की आवाज़ को उपर उठने तक नही दिया जाता |
उन्होने कहा यह हुंकार रैली आम आदमी के हक और अधिकार के लिए और व्यवस्था परिवर्तन के लिए लिए जन आंदोलन का हिस्सा है जिसमे आप सभी को अधिक से अधिक संख्या मे 4 फ़रवरी को बीकानेर आना है |
बेनीवाल ने कहा की उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नही है मगर जिस तरह आज हालत बने हुए है वो लोकतंत्र की व्यवस्था को खराब करने मे लगे है इसलिए हमे हुंकार भर ने की आवश्यकता पड़ी |
उन्होने नुकड सभाओ मे मुख्य मंत्री राजे, पीसीसी चीफ़ सचिन पा य लेट और पूर्व ,मुख्य मंत्री पर शब्द भेदी बाण चलाए और कहा की एक तरफ वसन्धरा जहाँ वापिस सत्ता मे आने के सपने देख रही वही कॉंग्रेस मे मुख्यमंत्री के 10 दावेदार मगर हमे इस बार उसी को चुनकर सदन मे भेजना है जो आम जनता की पेरोकारी सदन मे कर सके |
बेनीवाल ने रासीसर, जेगला, मान्याणा, भामटसर, देसलसर, जयसिंहदेसर, नाथूसर, पांचू सहित दर्जनो गाँवो मे जन संपर्क कर नुकड सभाओ को संबोधित किया |