स्थानीय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन निबन्ध प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कार वितरण ’’वार्षिकोत्सव’’ पर किये जायेंगे। निबन्ध प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के अन्तर्गत डॉ. वन्दना शुक्ला व डॉ.भारती सांखला एवं रंगोली प्रतियोगिता में श्रीमती कीर्ति सेठिया, श्रीमती चीना माथुर थे। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. सुशील कुमार दैया, डॉ. चम्पा मौर्य व डॉ. भारती सांखला ने तैयार की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता एवं छात्रसंघ के अध्यक्ष वरूण बारासा एवं महासचिव कौशल मालू व छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।
प्राचार्य
(डॉ. अनिल कुमार शर्मा)