झुंझुनूं प्रधानमंत्री रैली में बीकानेर से पहुंचे भाजपाई

बीकानेर। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी के नेतृत्व में गुरुवार सुबह पांच बसें व सात छोटी कारें बीकानेर से झुंझुनूं के लिए रवाना हुई। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झुंझुनूं में रैली में शामिल होने के लिए बीकानेर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को ले जाया गया। जिनमें भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत, भाजयुमो शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष तोलचन्द जोशी, छैलू सिंह, राजू सोनी, मांगीलाल कुम्हार, प्रेम गहलोत, प्रणव भोजक, मनोज पडि़हार, रवि पारीक, सुनील चमडिय़ा, नरेन्द्र भादाणी सहित अनेक कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।

error: Content is protected !!