पर्व सामाजिक समरसता की मिषाल
बाड़मेर 11 मार्च
जटिया समाज की सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने रविवार को सूरज डोरा पर्व उमंग व हर्षोल्लास से मनाया। जटिया समाज शैक्षणिक एवं शोध संस्थान अध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया ने बताया कि प्रतिवर्ष शीतल सप्तमी के बाद प्रथम रविवार को समाज की सुहागिन महिलाओं द्वारा वृत रखकर कथा सुन दोपहर में खेजड़ी वृक्ष का सूर्यपूजन कर अपने पति की दीघार्यु व परिवार की खुषहाली की कामना की जाती है। संस्थान के पास स्थित खेजड़ी वृक्ष पर सैकड़ों महिला समूहों द्वारा पूजा पाठ भजन किर्तन, भक्ति गीतों के साथ साथ धार्मिक आस्था व श्रृद्धा का भव्य मेला आयोजन सायंकाल तक चलता रहा। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सूर्यदेव को जल अर्पण कर महिलाऐं अपने अपने घर पहुंचकर रोट प्रसादी चढाकर वृत छोड़कर प्रसादी भोजन ग्रहण किया। इसके पष्चात परिवार के बड़े बजुर्गो के चरण स्पर्ष कर आर्षीवाद लेकर सेवा का संकल्प लिया। फुलवारिया ने पर्व को सामाजिक समरसता की मिषाल बताते हुए महिला शांति की एकता व सेवा के संकल्प की सराहना की। इस दौरान पूर्व पार्षद मंजू देवी फुलवारिया, बसन्ती देवी जाटोल, पुष्पा देवी फुलवारिया, मानी सिंगाड़ीया, सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
भैरूसिंह फुलवारिया
अध्यक्ष
जटिया समाज शैक्षणिक एवं शोध संस्थान, बाड़मेर
मो. 9413183704