चाकसू, तहसील स्तरीय कब्बडी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा दिनांक 10 मार्च 2018 को चाकसू के बाड़ा पदमपुरा में तहसील स्तरीय कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया, जिसमे चाकसू की सभी पंचायतो के गाँवो की लगभग 40 टीमों ने भाग लिया, कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री नाथूलाल वर्मा सेवानिवृत RAS की अध्यक्षता में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजस्थान कांग्रेस कमेटी पंडित सुरेश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार फूलचंद बिलोनिया, सेवानिवृत लेखाधिकारी श्री छोटूलाल आलोरिया, चाकसू के डॉ रविंद्र नारोलिया, पदमपुरा सरपंच श्री अर्जुनलाल मीणा रहे! सभी अतिथियों का साफे पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया!
कार्यक्रम के आयोजक के. के. वर्मा एवं सुरेश आलोरिया ने बताया की ट्रस्ट द्वारा ऐसी खेल कूद प्रतियोगिताओ का ग्रामीण क्षेत्रो का प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है जिसमे ग्रामीण प्रतिभाओ ने ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर रूचि दिखाई और चाकसू तहसील की व्यवस्थापक टीम घांसीलाल चौधरी, रामफूल चौधरी शंकर लाल चौधरी, कैलाश चौधरी, महेंद्र चौधरी बलिस्टर भगवान् सहाय चौधरी सहित बहुत सारे लोगो का अच्छा योगदान रहा इस अवसर पर चाकसू तहसील के सभी पंचो और सरपंचो सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे! मंच सञ्चालन आचार्य अनिल शास्त्री द्वारा किया गया!

error: Content is protected !!