केवलिया व सहगल को सेठ सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार

मदन केवलिया
हरदर्शन सहगल
बीकानेर, 10 अप्रैल। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया व हरदर्शन सहगल को सेठ सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार-2017 प्रदान किया जाएगा। साहित्य समिति, राजगढ़ (चूरू) के तत्त्वावधान में सेठ सूरजमल मोहता की 107 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह सप्तम्् साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष डॉ. रामकुमार घोटड़ ने बताया कि सम्मान समारोह 15 अप्रैल को दोपहर 1.15 बजे ब्रह््माकुमारी आश्रम, राजगढ़ में आयोजित किया जाएगा। ब्रह््माकुमारी शोभा बहिन के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार भंवर सिंह सामोर करेंगे, मुख्य अतिथि साहित्यकार भगवान अटलानी व विशिष्ट अतिथि साहित्यकार रत्नकुमार सांभरिया होंगे। समिति के मंत्राी अनिल शास्त्राी ने बताया कि मोहता समूह संस्थाएं, राजगढ़ के सचिव पी सी तांबी समारोह के स्वागताध्यक्ष होंगे।
——-
बकाया वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन के सम्बन्ध में निर्देश
बीकानेर, 10 अप्रैल। वित्तीय वर्ष 2017-18 अवधि के बकाया वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन की पूर्ति के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।
निर्देशानुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के वर्ष 2017-18 से एपीएआर राज-काज सॉफ्टवेयर पर ऑनलाईन उनकी एसएसओ आईडी के द्वारा लॉगइन कर भरे जाएंगे व निर्धारित चैनल अनुसार अग्रप्रेषित किए जाएंगे। वर्ष 2017-18 से टंकित व डाक द्वारा प्रेषित कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
गुप्ता ने बताया कि जिन अधिकारियों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन ऑफलाईन भरे जाकर राजस्व मण्डल अथवा सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को भिजवाए जाने हैं, वे वर्ष 2017-18 तथा इससे पूर्व के बकाया रहे गोपनीय प्रतिवेदन, जिन पर जिला कलक्टर की ओर से टिप्पणी अंकित होनी है, आवश्यक पूर्ति सहित कार्यालय जिला कलक्टर में शीघ्र भिजवाएं। राजस्थान राज्य सेवा के सेवारत अधिकारी, जिनकी आयु 50 वर्ष या इससे अधिक हो,वे निर्देशानुसार आवश्यक पूर्ति सहित वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन भरकर प्रस्तुत करें।
——-
सम्पर्क पोर्टल पर समीक्षा बैठक 16 अप्रैल को
बीकानेर, 10 अप्रैल। सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज स्तर-1, स्तर-2, स्तर-3 तथा स्तर-4 पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 16 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः11 बजे जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। लोक सेवाएं की सहायक निदेशक ने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज स्तर-1, स्तर-2,स्तर-3 तथा स्तर-4 पर लम्बित समस्त प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!