जिला मूल्यांकन एवं समन्वय समिति सभा की बैठक सम्पन्न

बीकानेर, 22 अप्रैल। सत्र 2018-19 में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड गतिविधियों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से जिले की जिला मूल्यांकन एवं समन्वय समिति सभा की बैठक रविवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुनील बोडा की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सभी स्थानीय संघों के सचिव, संयुक्त सचिव, टैªनिंग काउन्सलर एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त सहित 18 सदस्यों ने भाग लिया। इससे पूर्व सभी सचिवों ने अपने स्थानीय संघों की उपलब्धि व आगामी कार्यक्रम व योजना तैयार की। बैठक में सचिव, संयुक्त सचिव, एवं टैªनिंग काउन्सलर्स ने अपने क्षेत्र की बकाया कोटामनी, वार्षिक उपलब्धि विवरण, आगामी कार्य योजनाओं सहित सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की।
बोडा ने कहा स्काउट जीवन जीने की एक शैली हैं और स्काउट से जीवन में बहुत कुछ सीखा जा सकता हैं। विद्यालयों में गतिविधियों का संचालन आवश्यक है। सभी संस्था प्रधान आवश्यक रूप से गतिविधियों का व्यवस्थित संचालन करें। उन्होंने कहा कि दो मई से होने वाले प्रशिक्षण शिविर में अपने विद्यालय के अप्रशिक्षित अध्यापकों को प्रशिक्षण दिलाएं। साथ ही सभी संस्था प्रधानों को समय पर ईको क्लब प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सचिव अपने लक्ष्यों के प्रति सचेत रहते हुए सामाजिक सरोकार के इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका सशक्त बनाएं।
सी. ओ. स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने राज्य मुख्यालय द्वारा वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम को प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष होने वाली मुख्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई । सी ओ गाइड मीनाक्षी भाटी ने आभार व्यक्त किया। सभा द्वारा स्व. पूनमचन्द स्वामी की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विश्व पृथ्वी दिवस पर मण्डल स्तरीय परिण्डा अभियान का शुभारम्भ
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर मण्डल स्तरीय परिण्डा अभियान का शुभारम्भ भारत स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. विमला मेघवाल द्वारा स्काउट गाइड परिसर में परिण्डा बांधकर किया गया।
उन्होने बताया कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए किया गया यह कार्य अति पुण्य का कार्य है। पृथ्वी पर जैव विविधता में पक्षियों की प्रजातियां प्रकृति प्रदत अनुपम कृतियां हैं, जिनका संरक्षण हम सबका दायित्व है। समसामयिक जीवन पद्धति ने पृथ्वी पर अनेक ऐसी समस्याएं पैदा की हैं, जिनके कारण जीवन खतरे में पड गया है। जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलावों के अनुसार हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं।
इको क्लब के इसी अभियान में अति जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास द्वारा भी परिण्डा बांधा गया। उन्होनें जिले के सभी स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य को आन्दोलन का स्वरूप देकर मूक पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी में सच्चे मित्र की भूमिका अदा करें। अभियान के क्रम में स्थानीय संघ स्तर एवं ग्रुप स्तर पर परिंडे बांधे जाएंगे। सी. ओ स्काउट जसवन्त सिंह राजपुरोहित ने जिले में 250 विद्यालयों में संचालित ईको क्लबों से अपने विद्यालय स्तर पर परिण्डा अभियान के तहत परिण्डे एवं चुग्गापात्र लगाकर बाल सुलभ क्षमता को पुनीत कार्य में लगाने की अपील की।
इस अवसर पर बृजमोहन पुरोहित, छगनलाल धामू, किशनाराम कांटिया, रेवन्तमल स्वामी, सुरेश कुमार, प्रभूदयाल गहलोत, संतोष शेखावत, विनोद कुमार चैधरी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!