भाजपा का दोबारा सत्ता में आने का सपना देखना हास्यास्पद-किराडू

बीकानेर। केन्द्र और राज्य सरकार में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण पिछले साढे चार वर्षों में प्रदेश का विकास रूक गया है। आज सरकार से समाज का प्रत्येक वर्ग नाराज है। युवाओं को पांच वर्ष पीछे धकेल दिया गया है। इसके बावजूद भाजपा का दोबारा सत्ता में आने के सपने देखना हास्यास्पद है।

पीसीसी सचिव राजकुमार किराड़ू ने गुरुवार को वार्ड 4 में आयोजित ‘युवा संवाद’ के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता ने भाजपा को घर भेजने का मानस बना लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता की भावनाओं के साथ कुठाराघात किया है। आज जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर पछता रही है। भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार की अनेक योजनाएं बंद कर दी गईं। रिफाइनरी के नाम पर राजनीति की गई। बीकानेर के साथ भी सरकार ने सौतेला व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने से पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष नहीं है। इससे केन्द्र व राज्य के बीच के मतभेद को समझा जा सकता है।

किराड़ू ने कहा कि युवाओं को सरकार की कथनी और करनी का फर्क पहचानना होगा। अब तक सरकार ने जो वादे किए, वे झूठे और खोखले साबित हुए। पांच वर्षों में लाखों रोजगार देने का झांसा देने वाली सरकार को चुनावी वर्ष में सरकारी भर्तियां याद आई हैं, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। राज्य का युवा सरकार के झांसों में फंसने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि युवावर्ग को बदलाव की पहल करनी होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी युवाओं के हितैषी हैं तथा वे युवाओं से आगे आने का आह्वान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांगे्रस की रीति-नीति से अवगत करवाने के लिए ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान क्लब के मनोज किराड़ू, कपिल रामावत, विजय गहलोत, शांति लाल शर्मा, अवनीश हर्ष, कमल साध, चांदरतन भाटी, राजेश हर्ष, मयंक गहलोत, भंवर स्वामी, धनपत श्रीमाली, गौरी शंकर गहलोत, केसरी देवड़ा, गिरिराज व्यास, विजय किराडू और मनोज गहलोत ने भी विचार रखे।

error: Content is protected !!