बीकानेर, 10 मई। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर इस दिन योगाभ्यास समारोह आयोजित किए जाएंगे।
कार्यवाहक जिला कलक्टर यशवंत भाकर ने बताया कि 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास समारोह आयोजित होगा। इसके लिए आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। इस आयोजन के लिए जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों को गठन किया गया है। ये समितियां विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि 16 मई से 31 मई तक महाविद्यालयों व विद्यालयों में योग विषयक व्याख्यान व निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। 1 जून से 18 जून तक प्रातः 6 से 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होगा। 19 जून को प्रातः 8 से 9 बजे तक योग विषयक सेमीनार आयोजित की जाएगी तथा 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
—-
रोटरी क्लब द्वारा एम एस कॉलेज में महिला शौचालय का निर्माण
बीकानेर, 10 मई। एम एस कॉलेज में रोटरी क्लब द्वारा महिला शौचालय का निर्माण करवाया गया है तथा छात्राओं के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर प्रांत पाल राजकुमार भूतोडिया, पूर्व अध्यक्ष राजेश चूरा, रोटरी मिड टाउन अध्यक्ष गुलाब सोनी, महेन्द्र गट्टाणी, गिरीराज सोनी, न्यू रोटरी क्लब की अध्यक्ष सीमा गट््टाणी, शिल्पा कुमावत उपस्थित थे। महाविद्यालय के डॉ रंजन सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया एवं डॉ शशि वर्मा व डॉ बबीता जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
—-
केरोसीन ब्लू डाईड की अधिकतम खुदरा विक्रय दर निर्धारित
बीकानेर, 10 मई। केरोसीन (उपयोग, निबंधन, कीमत, नियतन) आदेश 1993 के खण्ड 2 (डी)(1) द्वारा प्रदत शक्तियों को प्रयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा केरोसीन ब्लू डाईड (सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत) की अधिकतम खुदरा विक्रय दर 27.40 रूपए प्रति लीटर (जीएसटी सहित) निर्धारित की गई है।