पिडिता महिला की नहीं हो रही सुनवाई

फ़िरोज़ खान
बारां 13 मई। करीब 10 -15 वर्ष पूर्व उड़ीसा की एक महिला ने भोयल निवासी एक व्यक्ति से शादी की थी । मगर अभी उसको दर दर भटकने को मजबूर कर रखा । करीब 15 दिन पुर्व पति व घर वालो ने इस महिला को मारपीट कर घर से भगा दिया । यह महिला शाहाबाद में इधर उधर भटक रही है । शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोयल निवासी महिला सुरभि पत्नी हव्वा किराड ने बताया कि मुझे मेरा पति हव्वा ओर इसके पिता भाई उड़ीसा से शादी कर के लाए थे । तब इन्होंने कहा था कि तेरे नाम 6 बीघा भूमि नाम कराने व सभी में बराबर हिस्सा बांटने की शर्त रखी गई थी । मगर अब यह लोग अपने वादे से मुकर रहे है । महिला के एक लड़का व एक लड़की है । दोनो बच्चो को भी पति ने अपने पास रख लिया और घर से बहार निकाल दिया । महिला को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं । उसके साथ आये दिन मारपीट करते हैं । पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिस थाना कस्बाथाना, पुलिस उपाधीक्षक शाहाबाद, जिला कलेक्टर बारा को भी इस बात की लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार की मांग की है । महिला को उसके बाद भी अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है । महिला इधर-उधर भटकती फिर रही है । उसे अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है । यहां तक शाहाबाद कस्बे में इधर उधर से खाना मांग कर अपना पेट भर रही है । महिला ने बताया कि मेरी इज्जत को खतरा बना हुआ है । मुझे अकेली देखकर कई लोग उसका शोषण करने की फिराक में है । अभी तक कई लोगों ने उसको प्रलोभन देकर अपने घर बुलाने का दबाव बना रहे है । महिला ने बताया कि मैं सभी अधिकारियों के यहां चक्कर लगा लगा कर हार गई हूं । मेरी कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है । और ना ही मेरी ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहा है । ऐसे में मेरे पास अब कोई चारा नहीं बचा है । मुझे ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया है । अब मैं जाऊं तो कहां जाऊं । महिला ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुझे न्याय नही मिला तो में कोई भी गलत कदम उठाने को मजबूर हो जाऊंगी । इसकी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी । थानाधिकारी सूर्यनारायण सिंह कस्बाथाना ने बताया कि महिला ने जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दी थी जिस पर उसके जेठ को शांति भंग में गिरफ्तार कर पाबंद करवाया गया है । महिला अपने हिस्से की मांग कर रही है । इस मामले को लेकर विवाद कर रही है । पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कार्यवाही कर दी है । जमीन के मामले में इसको राजस्व विभाग में अपील करना पड़ेगा ।

error: Content is protected !!