केकड़ी
क्षत्रिय राजपूत सभा केकड़ी की कार्यकारिणी की बैठक आज जगदंबा छात्रावास में अम्बिका चरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में 16 जून को महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया व इस हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
क्षत्रिय सभा केकड़ी के अध्यक्ष अंबिका चरण सिंह ने बताया कि बेठक में निर्णय लिया गया कि उपखण्ड के प्रत्येक गांव में व्यक्तिगत जनसम्पर्क करने हेतु दलों का गठन किया गया जो प्रत्येक गांव में जाए व वहां के प्रभारी से मिलकर प्रयास करे कि प्रत्येक गांव से 50 व्यक्ति प्रताप जयंती समारोह में शामिल होवे।बेठक में प्रताप जयंती समारोह के सफलतम आयोजन हेतु सभी से आव्हान किया गया कि वे विशेष रुचि लेकर कार्ययोजना में जुट जाएं।
बेठक में अमराव सिंह सोलंकी,भगवान सिंह,वीरभद्र सिंह,चन्द्रवीर सिंह,दशरथ सिंह,यज्ञनारायण सिंह,भँवर सिंह,निरंजन सिंह,देवराज सिंह,देवेंद्र सिंह,भवानी सिंह, नरपत सिंह गुलगांव,प्रभा किरण सिंह,महेंद्र सिंह ढोस व शंकर सिंह गोड़ उपस्थित थे।