मदर्स डे पर ” माँ के हाथ का खाना ” के साथ किया अनूठा कार्यक्रम

दिनांक 13 मई मदर्स डे के उपलक्ष्य में श्री दिव्य आयु हैल्थ ट्रस्ट व रेडियो सिटी 91.1 FM के संयुक्त तत्वाधान में आनंद मार्ग आश्रम शिव बाड़ी रोड पर आश्रम के बच्चो के साथ मदर्स डे मनाया ।सुमन अग्रवाल ने बताया इसके तहत केक काटा व मंगलगायन के साथ शुरुआत की ।FM से खुशबू ने बताया ट्रस्ट की महिलाओ में शशि चुग , डॉ प्रीति गुप्ता, अर्चना सावनसुखा व स्मिता अग्रवाल घर से खाना बना कर लाई व सभी ने घर का बना खाना उन बिन माँ के बच्चों को अपने हाथ से खिला कर उनके माँ की ममता का एहसास कराया । उनके साथ समय बिता कर यह एहसास कराया की वो अकेले नही है व समाज में परिवार का हिस्सा है । इस दौरान बच्चो के चेहरे पर आई मुस्कान देख कर ट्रस्ट परिवार को आत्मिक तृप्ति का एहसास हुआ ।आश्रम की संचालिका आनंद देवी ने कहा रेडियो सिटी 91.1FM व श्री दिव्य आयु हैल्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यकर्मो से बच्चों को परिवार से जुड़ाव का एहसास होता है । उन्होंने सबका धन्यवाद प्रेषित किया कि आश्रम में आकर के बिन माँ के बच्चों को माँ के हाथ का खाना व माँ के प्यार का एहसास कराया ।ट्रस्ट की संचालिका डॉ प्रीति गुप्ता ने बताया ट्रस्ट के उद्देश्य महिला एवं बाल विकास के लिए कार्य करना हैं। इस तरह के कार्यक्रम हर माह करते रहेंगे । साथ ही ट्रस्ट की रश्मि व्यास ने महिलाओं को आमंत्रित किया कि वे ट्रस्ट की इस मुहिम ” माँ के हाथ का खाना ” से ज्यादा से ज्यादा जुड़े व सहयोग करे। पंकज पारीक , भुवनेश, लीला अग्रवाल ,सीमा अग्रवाल ,, डॉ राकेश मणि, डॉ मनमोहन व्यास,शशि कोठारी , कामिनी कल्याणी , जगदीश कोठारी, घनश्याम कल्याणी , अनंत श्रीमाली , सुसन भाटिया आदि ने भाग लिया।

error: Content is protected !!