बीकानेर में बसपा का मुख्य मुकाबला बीजेपी से : धर्मवीर अशोक

सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई बसपा की रथयात्रा
बीकानेर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रथयात्रा रविवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी के नारायण दास मंगलाव भवन से पूगल फांटे से सब्जी मण्डी होते हुए सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास कुम्हार समाज ने रथयात्रा का स्वागत किया उसके बाद सर्वोदय बस्ती में सामुदायिक भवन के पास कुम्हार समाज और मेघवाल समाज ने रथयात्रा का स्वागत किया। उसके बाद पंडित धर्मकांटे के पास सन्नाउल्ला के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद अपरान्ह रथयात्रा भीमसेन चौधरी होती हुई सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई। बसपा नेता चौधरी नारायण हरिलेघा, अताउल्ला ने बताया कि रथयात्रा में उत्तर-प्रदेश के पूर्व मंत्री, विधायक धर्मवीर अशोक, डा. विजय प्रताप सिंह, भगवान सिंह बाबा, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम सिला, फारुक अहमद राणा, अब्दुल अजीज गैसावत, डूंगरराम गैदर, चम्पालाल देशप्रेमी, भगवान, बंशीलाल प्रजापत सहित अनेक मौजूद रहे। इस अवसर पर धर्मवीर अशोक ने कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बसपा का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है चूंकि कांग्रेस के पास उम्मीदवार ही ऐसे है जिनको जनता लगातार दो बार नकार चुकी है साथ ही बीजेपी कांग्रेस सर्वसमाज की हितैशी नहीं है तथा ये एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

error: Content is protected !!