पेयजल की पुख्ता व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग पहुंचे न्यास अध्यक्ष

बीकानेर। मंगलवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने स्वर्ण जयंती विस्तार, अशोक नगर, शौकत उस्मानी नगर, पत्रकार कॉलोनी तथा स्वर्ण जयंती के अंदर बनने वाले मुख्यमंत्री आवासीय योजना के फ्लेट्स आदि के लिए पानी की पुख्ता व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता से मुलाकात की। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत 1064 फ्लेट्स बनने हैं वहीं उक्त कॉलोनियों में भी हजारों की संख्या में प्लॉट हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वर्तमान में तथा भविष्य में पेयजल की आवश्यकतानुसार सप्लाई करवाने के सम्बन्ध में बातचीत की गई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने इस सम्बन्ध में पूरा प्रपोजल तैयार करके इसे शीघ्र ही क्रियान्वित करने की बात कही।

error: Content is protected !!