2 वरिष्ठ चिकित्सक एवं 1 चर्म रोग विशेषज्ञ को लगाने का लिया गया निर्णय
विनयएक्सप्रेसन्युज, बीकानेर, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय, बीकानेर की बैठक डाॅ. आर.पी. अग्रवाल, प्रधानाचार्य, सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज, बीकानेर की अध्यक्षता में गुरूवार दोपहर आयोजित की गयी। जिसमें डाॅ. लियाकत अली गौरी, उप प्राचार्य, सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज, डाॅ. देवेन्द्र चैधरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर, श्री प्रेमरतन जोशी, समाजसेवक आदि ने बैठक में भाग लिया तथा साथ ही इस चिकित्सालय के सदस्य सचिव एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.एल. हटीला ने पूर्व की मिटिंग का कार्यवाही विवरण अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया।
बैठक में चिकित्सालय सेवाओं के विस्तार हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें श्री विजय मोहन जोशी ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, डायलिसिस, प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र के प्रारम्भ करने तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि आरएमआरएस की आय में बढ़ोतरी हो सके। बैठक के दौरान डाॅ. आर.पी. अग्रवाल, प्राचार्य, सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर ने कहा कि जिला अस्पपताल में बढ़ते हुए मरीजों के भार को देखते हुए चिकित्सकीय सेवाओं में सुधार हेतु पीबीएम चिकित्सालय से 2 वरिष्ठ चिकित्सक एवं एक चर्म रोग विशेषज्ञ लगाए जाऐंगे तथा साथ ही जिला चिकित्सालय में विकास कार्यों हेतु स्थानीय भामाशाहों से संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा।