बीकानेर, 31मई। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर आमजन को लाभान्वित करने के लिए आयुर्वेद विभाग तथा महानंद पर्यावरण विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान् में 4 से 8 जून तक प्रातः 6.30 से 7.30 बजे तक महानंद पार्क में सामूहिक योगाभ्यास करवाया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी डॉ राधेश्याम इंदौरिया ने यह जानकारी दी।
—–
चार दिवसीय ऑरिएंटेशन एंव इंडक्शन प्रशिक्षण सम्पन्न
बीकानेर, 31 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान् में एडीआर सभागार में गुरूवार को पैरालीगल वॉलियंटर्स का चार दिवसीय ऑरिएंटेशन एंव इंडक्शन प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि पैरालीगल वॉलियंटर्स आमजन में विधिक साक्षरता का प्रचार-प्रसार कर, न्याय प्राप्ति के ध्येय को अवलंब प्रदान करते हैं। स्थाई लोक अदालत की अध्यक्ष डॉ कमलदत्त ने कहा कि पैरालीगल वॉलियंटर्स का कार्य न्याय प्राप्ति में एक सेतु के रूप में है। स्थाई लोक अदालत के सदस्य दयाराम गोदारा ने पैरालीगल वॉलियंटर्स को अनुशासन संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पैरालीगल वॉलियंटर्स को भारतीय संविधान, संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधान व विभिन्न सरकारी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्राधिकरण की कनिष्ठ लिपिक ज्योति शेखावत ने पैरालीगल वॉलियंटर्स को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा पैनल अधिवक्ता चतुर्भुज सारस्वत व मुजफ्फर उस्ता ने पैरालीगल वॉलियंटर्स को उनके कर्तव्यों की प्रासंगिकता के बारे में बताया।
—-
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन
बीकनेर, 31 मई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। राजकीय सीनियर सैकेंडरी विद्यालय भीनासर के समर कैंप, टी.बी. अस्पताल, रैन बसेरा पीबीएम, बीकानेर, स्टार कैरियर इंस्टीट्यूट मुक्ता प्रसाद, कॉलोनी, शेखावटी डिफेंस एकेडमी, सुभाषपुरा, श्री क्लासेज गजनेर रोड़, बीकानेर, रामदेव नवयुवक संस्था, मुरलीधर, बीकानेर इत्यादि स्थानों पर आयोजित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू का उपभोग एक ऎसी सामाजिक विषमता है, जिसकी विभीषिका दूरगामी है। शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 03, स्नेहलता जाखड़, अति. न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 01 निधि बेनीवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 03 नवदीप, अति. न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02 विजय कुमार, अति. न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 03 सोनिया, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय नीतू रानी ने तंबाकू निषेध विषय पर विचार रखे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी ने तंबाकू के दुष्परिणाम एंव इसके सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया।
पैनल अधिवक्तागण चतुर्भुज सारस्वत, विजयपाल सिंह शेखावत, मनोज कुमार सिंह, केदार सारस्वत, मनोज सुरोलिया, कुलदीप जनसेवी, कृष्णा जनसेवी, मुकुंद नारायण हर्ष तथा पैरालीगल वॉलियंटर्स प्रतिमा तिवारी, महबूब अली, शहनाज परवीन तथा सलोनी शेखावत ने तंबाकू निषेध की उपयोगिता एंव प्रासंगिकता का प्रतिपादन किया तथा प्रतिभागियों को तंबाकू एंव धुम्रपान न करने की शपथ दिलाई। ज्योति शेखावत तथा गौरव पंवार ने शिविरों के प्रबंध के कार्यों को सम्पन्न किया।
—-
निपाह वायरस व हीट रिलेटेड डिस ऑडर की सी.एम.ई आयोजित
बीकानेर, 31मई। पी.बी.एम अस्पताल के मेडिसिन सेमीनार रूम में गुरूवार को निपाह वायरस व हीट रिलेटेड डिस ऑडर की सी.एम.ई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य एवं नियंत्रक डॉ आर.पी अग्रवाल थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष व सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी ने की।
कार्यक्रम में डॉ. बाबू लाल मीणा ने निपाह वायरस के बारे में बताया। डॉ. विनोद असवाल ने गर्मी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ गौरी ने बताया कि वायरस संक्रमण संक्रमित लोगों के स्राव और विसर्जन के साथ निकट संपर्क से हो सकता है। मानव से मानव को सीधे संपर्क, संक्रमित चमगादड़ द्वारा आधे खाए गए फल खाने और संक्रमित जानवरों के कम पके हुए मांस भी वायरस को फैला सकते हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित ताड़ और खजूर रस भी संक्रमण का कारण बन सकता है। यह संक्रमण किसी भी लक्षण के बिना मनुष्यों में हो सकता है।इसके प्रमुख लक्ष्णों में बुखार, गले में दर्द, सिर दर्द, उल्टी, मतली, पेट में दर्द और मांसपेशीयों में दर्द
संक्रमण सांस लेने में हस्तक्षेप के कारण तीव्र श्वसन संक्रमण (हल्के से गंभीर), यह घातक एन्सेफलाइटिस को बढ़ता है, जिसका अर्थ है मस्तिष्क के ऊतकों की सूजन पैदा करना। लक्षणों में सूजन, चक्कर आना और तंत्रिका संबंधी लक्षणों का कारण बनता है। गंभीर मामलों में दौरे और एन्सेफलाइटिस होने का खतरा रहता हैं। ऎसा होने पर 24 से 48 घंटों के भीतर कोमा की स्थिति भी जागृत हो सकती है। निपाह वायरस से बचने के लिए संक्रमित लोगों के साथ निकट (असुरक्षित) शारीरिक संपर्क से बचें। एनएच 95-ग्रेड और उससे उच्च मास्क पहनें। साबुन के साथ नियमित रूप से हाथ धोएं।आंशिक रूप से खाए गए फल या अनपेक्षित फलों के रस का सेवन करने से बचें। कुछ जानवरों जैसे चिड़ियों, सूअरों के संपर्क से दूर रहें।खाने से पहले फलों को अच्छे से धो लें और छीलें। अपने और बच्चों का व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में, मनुष्यों या जानवरों के लिए कोई टीका या दवा उपलब्ध नहीं है।
—–
एन सी सी कैडेट्स ने दिया तम्बाकू मुक्त वातावरण का संदेश
बीकानेर, 31 मई। विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर पर गुरूवार को 7वीं राजस्थान एन.सी.सी बटालियन की माउंट एवरेस्ट विजेता डूंगर महाविद्यालय की एनसीसी सीनियर डिवीजन थल सेना शाखा के एन.सी.सी कैडेट्स ने तम्बाकू व धूम्रपान मुक्त परिवेश का संदेश दिया। इस अवसर पर कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डा. राजेन्द्र कुमार पुरोहित के संयोजन में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को डूंगर कॉलेज प्राचार्य डा. बेला भनोत ने महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली म्यूजियम सर्किल , मेजर पूर्ण सिंह सर्किल होते हुए पुनः डूंगर कॉलेज पहुंची। रैली के संचालन में नायब सूबेदार मुकेश, हवलदार विनेश सिंह और सीनियर अंडर ऑफिसर सुरेश सीगड़ सहित 55 कैडेट्स द्वारा किया गया । रैली में कैडेट्स ने स्वस्थ और रचनात्मक सहभागिता हेतु प्रेरित करते हुए लोगों को तम्बाकू से दूर रहने का सन्देश दिया।
—–
पर्यावरण दिवस पर सेवर्स स्क्वॉयर चलाएगा पौधारोपण अभियान, बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर, 31 मई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवर्स स्क्वॉयर संस्था की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके बैनर का विमोचन गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने किया।
इस अवसर पर भाकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें सतत प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए पौधे लगाना एवं उनकी देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए संस्थाओं को पहल करनी होगी। संस्था अध्यक्ष विजय प्रकाश बाफना ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्य किए जाते हैं। पौधारोपण इसी श्रृंखला की एक कड़ी है।
इस अवसर पर महावीर मारू, लक्ष्य खत्री, भैंरू सिंह भाटी, मणिरत्नम भाटी, उमेश जोशी, लोकेश करनाणी, नितेश मारू, मनीष श्रीमाली, सौरव बागड़ी, कपिल बहड़ तथा करण सुखेजा आदि मौजूद थे।