सेवा का सम्मान

ढढ़ो के चौक स्थित कोठारी भवन के प्रांगण मे आयोजित ऑल इंडिया गुरुभक्त परिचय सम्मेलन के दौरान डॉ.अमित पुरोहित का उनकी चिकित्सा,योग जागृति,जल बचाओ जैसे मुहिम मे विशेष योगदान देने तथा पवन व्यास का अलग अलग प्रकार की साफा ,पाग पगड़ियों के बांधने और खेल जगत मे योगदान के लिए सम्मान दिया गया।
इस मौके पर आचार्य श्री दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है और ये सम्मान व्यक्ति का नही बल्कि उसके कर्मो का है।निराले बाबा और मगन जी कोचर द्वारा माला पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर आशीर्वाद दिया गया। नगर निगम महापौर नारायण चौपडा ने कहा कि इनकी सेवा समाज को प्रेरणा देती है तथा आगे बढ़ कर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत मे डॉ.अमित ने सबका सयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे सरदार परमिंदर ढींढसा, वीरेंद्र बेनीवाल ,डॉ.अबरार पँवार, विशाल नाहटा,बसंत, कुँवरलाल बांठिया, बाबूलाल छंगाणी,माणक, गौरव जैन आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!