बीकानेर। जिला कलक्टर डॉ. एन.के. गुप्ता ने सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान द्वारा जिले में कार्यरत जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के लिए लेपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने इसकी षुरूआत जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) उमाशंकर किराडू तथा कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.) सुनील बोडा को लेपटॉप प्रदान की।
इसके बाद राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम मिड डे मील के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों में तीन दिन दूध देने हेतु ’अन्नपूर्णा दूध योजना’ के अन्तर्गत राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सर्व शिक्षा अभियान जिले के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी, प्रार्रंिम्भक शिक्षा श्री उमाशंकर किराडू तथा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान भंवरलाल शर्मा द्वारा लैपटॉप का वितरण किया गया। शेष लैपटॉप आगामी दिवसों में वितरित किए जाऐंगें।
एपीसी पृथ्वीराज लेघा ने कार्यक्रम में लैपटॉप के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि शेष लैपटॉप का वितरण जिला कार्यालय से ही किया जाऐगा। वितरण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.) सुनील बोडा, एडीपीसी रमसा हेतराम सारण, कार्यक्रम सहायक जयपाल सिंह, मोतीलाल पडिहार तथा ज्ञानेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।