रोटरी क्लब अन्ता का पदभार ग्रहण संपन्न

अन्ता:- रोटरी क्लब अन्ता के वर्ष 18-19 हेतु नई कार्यकारणी का पदभार ग्रहण रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के निर्वाचित प्रान्तपाल रोटेरियन हरीश गौर साहेब के मुख्य अतिथ्य और रोटरी गवर्नर नोमिनी रोटेरियन धर्मवीर सिंह भदोरिया और रोटरी सहायक प्रान्तपाल रोटेरियन अशफाक खान के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुवा |
रोटरी सत्र 18-19 हेतु निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अनिल गर्ग और सचीव नासिर हुसैन को गवर्नर हरीश गौर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई साथ ही निर्वाचित बोर्ड मेम्बर रोटेरियन निर्भय सिंह मीना ,रोटेरियन मुकेश शर्मा ,रोटेरियन अमित नागर ,रोटेरियन आफाक अहमद ,रोटेरियन रामेश्वर खंडेलवाल ,रोटेरियन ओम सोनी मधुर ,रोटेरियन राजमल यादव ,रोटेरियन हरी प्रकाश मीना ,रोटेरियन संदीप्त वार्ष्णेय ,रोटेरियन ब्रिजेंदर सक्सेना को गवर्नर नोमीनी धर्मवीर भदोरिया ने शपथ दिलवाई |
रोटरी क्लब अन्ता को विशिष्ठ आर्थिक योगदान प्रदान करने हेतु रोटेरियन ब्रिजेंदर सक्सेना को समाज गौरव और दिव्यांग जनों की सेवा और क्लब गतिविधयो में 100% भागीदारी हेतु रोटेरियन आफाक अहमद को प्रशंशा पत्र देकर अथितियो ने सम्मानित किया |
इस अवसर पर रोटरी क्लब अन्ता में रोटेरियन महेश शर्मा और रोटेरियन अरविन्द गालव दो नए मेम्बर भी सम्मलित हुये जिनको रोटरी सहायक प्रान्तपाल रोटेरियन अशफाक खान ने शपथ दिलाकर माला पहनाकर रोटरी परिवार में सम्म्ल्लित किया |
शुरुआत में रोटरी क्लब अन्ता के निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन संदीप्त वार्ष्णेय ने अपने वर्ष भर किये कार्यों का ब्यौरा दिया और निर्वाचित अध्यक्ष ने आगे होने वाली गतिविधयो के बारे में बताया |
रोटरी प्रान्तपाल एलेक्ट रोटेरियन हरीश गौर और रोटरी प्रान्तपाल नोमिनी धर्मवीर भदोरिया ने रोटरी को सेवा और मित्रता का पर्याय बताते हुये समाज हित में कार्य कने की सलाह दी वही रोटरी सहायक प्रान्तपाल अशफाक खान ने कहा की किसी भी कार्य को अगर पूरी शिद्दत से किया जाये तो वो हमें इश्वर तक ले जाता हे और नर सेवा ही नारायण सेवा हे उन्होंने इस अवसर पर सभी रोटेरियन को अपने मित्रों को रोटरी से जोड़ने का आग्रह भी किया |
इस अवसर पर रोटरी क्लब बारां के प्रथम अध्यक्ष रोटेरियन दयाचंद जैन ,रोटरी क्लब बारां के वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन धर्मेन्द्र गोयनका ,पूर्व सहायक प्रान्तपाल बालमुकुंद थाकुरया ,श्रीमती चित्रा जैन ,श्रीमती गोयनका ,श्रीमती थाकुरया रोटरी क्लब अन्ता के सभी परिवार जन मोजूद रहे |

error: Content is protected !!