आरसीए कोषाध्यक्ष का हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह

बाड़मेर / बाड़मेर खेल के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है ओर यहां की प्रतिभाओं में अपार सम्भावनाएं है जिससे यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ सकते है ,क्रिकेट ,बास्केटबॉल ओर टेनिस के साथ साथ विभिन्न खेलो में बाड़मेर आज खेल में अपनी अलग पहचान बनाने में लगा है ,उक्त उदगार राजस्थान क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित कौषाध्यक्ष ओर कांग्रेस के युवा नेता ने एक दिवसीय बैडमिंटन चेम्पियनशिप ओर नागरिक अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये !
प्रतियोगिता के आयोजक सुनील कड़वासरा ने बताया कि स्कूल टूर्नामेंट की पूर्व तैयारी के लिए रखे गए मैत्री चेम्पियनशिप के समापन समारोह में अध्यक्षता कर रहे जैसलमेर से युवा समाजसेवी ओर खेल प्रेमी हरीश धनदेव ने कहा कि खेल प्रतिभाओं का प्रोत्साहन जरूरी है जिससे यहां पर खेल प्रतिभाएं अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सके ,कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस नेता दमाराम परमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए काफी कारगर साबित होगी जिससे खिलाड़ियों का अभ्यास हो सकेगा ,इस दौरान पंकज चितारा,दीपक जोशी ने भी सम्बोधित किया !

राठौड़ का हुआ नागरिक अभिनंदन
आयोजन समिति के लक्ष्मणसिंह भाटी ने बताया कि हाल ही में आरसीए के नवनिर्वाचित कौषाध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ का अभिनंदन समारोह बैडमिंटन खिलाड़ियों की तरफ से किया गया जिसमें खिलाड़ियों द्वारा साफा ओर माला पहनाकर स्वागत किया गया ,इस दौरान केसरसिंह चौधरी,पोकरसिंह राजपुरोहित ,देवाराम चौधरी,शंकरसिंह राजपुरोहित ,सवाई कुमार,नारायणसिंह भाटी,जालमसिंह सहित कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रघुवीरसिंह तामलोर ने किया !!

ये रहे विजेता
आयोजन समिति के सुनील कड़वासरा ने बताया कि अंडर 15 साल में विजेता अदनान ,उपविजेता हिमांशु रहे वही पुरुष वर्ग में विजेता सुनील कडवासरा ओर उपविजेता जसवंतसिंह रहे वही डबल्स में विजेता सुनील कडवासरा, जसवंत सिंह और उपविजेता विशाल परमार ओर अभिमन्यु राजपुरोहित रहे विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया अंत मे आयोजको ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये !!

सुनील कडवासरा

error: Content is protected !!