जोधपुर,16 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस अवसर पर जयपुर के रविंद्र मंच में आयोजित एक भव्य समारोह में जोधपुर की श्रीमती जागृति डागर को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने सम्मानित किया ।शहर के लिए यह एक हर्ष और गौरव की घड़ी थी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जागृति डागर ने राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में सत्र 2016 17 में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोसेसिंग असिस्टेंट में प्रशिक्षण प्राप्त किया और इस परीक्षा में वे राज्य भर में अव्वल रही थी । राज्य सरकार के कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से इस अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के हाथों प्रशस्ति पत्र दिलवा कर सम्मानित किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में काफी तादाद में राजनेता ,उद्योग जगत से जुड़े लोग, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जोधपुर पहुचने पर रेलवे स्टेशन पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों , बसेटा समाज के लोगो ओर परिजनों ने जागृति को शानदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने जागृति को फूल मालाओं से लाद दिया। समाज के लोगो ने जागृति को साफ़ा पहना कर अभिनंदन किया।