व्यास शहरी निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मनोनीत

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कमेटी के मुमताज मसीह ने बताया कि कार्यकारिणी में संयोजक, सह संयोजक, महासचिव, सचिव कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये है। व्यास के उपाध्यक्ष बनने पर शहर के कई संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

error: Content is protected !!