मुकुंद खंडेलवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाया, पौधरोपण किया

बीकानेर । शहर में सुबह ब्राह्मण राजस्थान मंच की तरफ से पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया । शनिश्चर मंदिर के पास 51 पौधे पार्क में रौपे गए । पौधों को पानी दिया गया व हमेशा उनको संभालने का संकल्प लिया। बनवारी शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम हर रविवार को अलग-अलग जगह कार्यक्रम किए जाएंगे
। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने श्री मुकुंद खंडेलवाल को राजस्थान ब्राह्मण मंच का प्रदेश प्रवक्ता मुकुंद को बनाया। सभी ने मुकुंद को ब्राह्मण समाज की तरफ से उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।

error: Content is protected !!