मीरा बाई धोरे पर वृक्षारोपण

बीकानेर। सुजानदेसर के मीरा बाई धोरे व गोचर भूमि पर 22 अगस्त सुबह 8:15 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मस्त मंडल सेवा संस्था, रामलाल सूरज देवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट तथा बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण में सैकड़ों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मस्त मंडल सेवा संस्था के सचिव पूनमचन्द चौरडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी तथा नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका शामिल होंगे।

error: Content is protected !!