9 वरिष्ठ नागरिकों को रोटरी मरूधरा सम्मान

विश्व नागरिक दिवस पर शहर के पुरोधाओं का हुआ रोटरी सम्मान

बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय मे शहर के 9 पुरोधाओं को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मानित व छात्राओं से संवाद आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन आनन्द आचार्य ने बताया कि इतिहासवेत्ता जानकी नारायण श्रीमालि, जनसंघ के रिखब दास बोड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, सुधेश गुप्ता भुदानी श्रीमती संतोष जोशी, चिकित्सा सेवाकर्मी सुन्दरलाल सेवग, समाज सेवी छगनलाल सुथार, दानदात श्रीमती मीरा देवी, वैज्ञानिक सुरेन्द्र प्रताप पुरोहित पीडीजी अरूण प्रकाश गुप्ता, क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष, प्राचार्य महाविद्यालय डाॅ रितेश व्यास, क्लब सचिव राजेश बावेजा रोटेरियन मनोज गुप्ता, अमित व्यास ने शाॅल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया।

सम्मान समारोह मे उपस्थित रोटेरियन्स, काॅलेज के व्याख्याताओं के साथ साथ छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सभी सम्मानित पुरोधाओं ने अपने विचार रखे। जानकी नारायण श्रीमालि, रिखब दस बोड़ा, एसपी पुरोहित व अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के साथ संतोष जोशी ने कहा कि कर्म, सेवा, मानवता तथा दूसरों की भलाई करना ही जीवन के सबसे महत्वपूण पल होते है। सेवाकर्मी सुन्दरलाल सेवग, समाज सेवी छगनलाल सुथार, श्रीमती मीरा देवी ने परिवार के महत्व से जुड़े अपने जीवन किस्से बताये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीडीजी अरूण प्रकाश गुप्ता ने विश्व के मुकाबले भारत मे वरिष्ठ नागरिको के लिये निर्धारित विशेष दिवस को बड़े रोचक अन्दाज मे बताते हुए कहा कि विश्व अन्य देशों के मुकाबले आज भी हमारे घरों मे बुजूर्ग की छत्रछाया रहती है तथा इनके सान्निध्य मे लगभग सभी समस्याओ ंका हल छुपा है।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय संचालिका डाॅ श्यामा पुरोहित ने किया। समारोह मे रोटे रूपिन कल्याणी, कैलाश कुमावत, पंकज पारीक, शकील अहमद, सुरेश पारीक, गोपाल अग्रवाल ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!