बीकानेर, सुरेन्द्र हटीला को संत शिरोमणि गुरू रविदास विश्व महापीठ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री पुनमचन्द (पुनीत ढाल) ने समाज सेवी सुरेन्द्र हटीला को प्रदेश मंत्री नियुक्त करते हुए गुरू रविदास की शिक्षा के प्रसार में, समाज के भीतर सामाजिक समरसता का निर्माण, सामाजिक कुरितीयों को रोकने सहित सामाजिक सरोकार के कार्य करने में महापीठ का सहयोग करने के निर्देश दिये।