फ़िरोज़ खान
बारां 9 सितंबर । राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडेला का भवन बारिश में टपकने की वजह से बच्चे खुले में पढ़ने को मजबूर है । छात्र संगम पोटर ने बताया कि भवन की समय पर मरम्मत नही होने के कारण बारिश में अधिकांश कमरे टपक रहे । बच्चो को कमरों में बैठने की जगह नही है ऐसे में सभी बच्चे बाहर बैठ कर पेड़ों के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर है । या बरामदे में बैठते है । इस कारण बच्चो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । विद्यालय में करीब 300 बालक बालिकाओं का नामंकन है ।