वरिष्ठ नागरिको को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा

बीकानेर,11 सितम्बर। अर्न्तराष्ट्रीय वृद्व दिवस (1 अक्टूबर) पर इस वर्ष भी राज्य स्तरीय समारोह में वृद्व कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जायेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि इसके लिए इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपने प्रस्ताव विशिष्ठ/उल्लेखनीय कार्यो का संक्षिप्त विवरण पूर्ण परिचय विवरण (नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, सम्पर्क सूत्र, पूर्व में प्राप्त सम्मान (जिला/राज्य/अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर किये गये उल्लेखनीय कार्यो का विवरण आदि) अंकित कर अपने प्रस्ताव इस विभाग के सथानीय कार्यालय में 14 सितम्बर तक भिजवा सकते है।

error: Content is protected !!